*अर्जुंदा महाविद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन*
शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय, अर्जुंदा, बालोद में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, सृजनात्मक अभिव्यक्ति तथा बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा एवं कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आयोजित प्रतियोगिताओं में सलाद सज्जा प्रतियोगिता, व्यंजन प्रतियोगिता, केश सज्जा प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं गायन प्रतियोगिता प्रमुख रूप से सम्मिलित रहीं।