महिला प्रकोष्ठ तथा कौशल विकास उद्यमिता प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में “सृजन स्वरोजगार एवं आनंद मेला” का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में स्वरोजगार की भावना को विकसित करना, उनके व्यावसायिक कौशल को प्रोत्साहित करना तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना रहा।कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं सौभाग्य महिला स्वसहायता द्वारा विभिन्न प्रकार के स्वरोजगार आधारित स्टॉल लगाए गए, जिनमें हस्तनिर्मित वस्तुएं, खाद्य सामग्री जैसे बड़ी, पापड़, आचार,हर्बल गुलाल, सजावटी सामग्री, पारंपरिक कला उत्पाद जैसे मंडला कला, टिकुली कला एवं रेजिन कला, उपयोगी दैनिक सामग्री आदि का प्रदर्शन एवं विक्रय किया गया।